
बिलासपुर, 27 जून 2026। कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला ढोलमौहा में धारदार चापड़ लेकर शिक्षकों और बच्चों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तलवारनुमा धारदार चापड़ भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ढोलमौहा निवासी शिवरतन दास मानिकपुरी (42 वर्ष) हाथ में धारदार तलवारनुमा चापड़ लेकर शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में घूम रहा है तथा शिक्षकों और बच्चों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को मामले की जानकारी देने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) माधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल स्कूल परिसर पहुंची।
मौके पर पुलिस ने आरोपी को हाथ में तलवारनुमा चापड़ लहराते हुए पाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में लिया और गवाहों की उपस्थिति में उसके कब्जे से धारदार चापड़ जब्त कर लिया।
जांच में आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी.एन. बनाफर, सहायक उप निरीक्षक भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मरावी एवं आरक्षक संजय कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्कूल परिसर में भय का माहौल समाप्त हुआ और शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































