Friday, September 20, 2024

        संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 जुलाई को

        Must read

        जांजगीर-चांपा 21 जुलाई 2023 शैक्षणिक सत्र 2023-24 में संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 जुलाई 2023 को परीक्षा केन्द्र संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में 12 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी निर्धारित समय से 1 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें। प्रवेश पत्र दिनांक 23 जुलाई को परीक्षा केन्द्र से प्राप्त कर सकते है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। बिना पहचान पत्र के परीक्षा में सम्मिलित नही किया जावेगा।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article