featuredकोरबाछत्तीसगढ़

ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक

सर्वेक्षण कार्य गुणवत्ता व सटीकता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश

कोरबा 15  अप्रैल 2026/ भारत सरकार  संस्कृति मंत्रालय द्वारा  संचालित “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में  बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर  एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरुण कुमार किरण, सीईओ जिला पंचायत  दिनेश नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बताया की इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य जिले में उपलब्ध प्राचीन एवं ऐतिहासिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें सुरक्षित, संरक्षित एवं डिजिटल माध्यम से भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है। यह पहल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा भावी पीढ़ियों तक उसके ज्ञान को पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत  विद्यालयों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों तथा निजी संग्रहों में सुरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों (हस्तलिखित ग्रंथों) का अन्वेषण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कर उन्हें व्यापक रूप से जनसुलभ बनाना है। इस हेतु जिला स्तर पर संरक्षित व संग्रहित पांडुलिपि-हस्तलिखित ग्रन्थों की पहचान करने निर्देशित किया गया। साथ ही ग्राम एवं क्षेत्रवार सर्वेक्षकों की नियुक्ति कर जमीनी स्तर पर कार्य को मजबूत करने की बात कही।
ज्ञानभारतम के क्षेत्रीय संयोजकों द्वारा जिला स्तर पर नियुक्त प्रशिक्षकों के लिए आयोजित  प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए। जिससे सर्वेक्षण कार्य गुणवत्ता और सटीकता के साथ पूरा किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रो में भी संरक्षित पांडुलिपि  की  जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त पांडुलिपी का जीआई टैंगिग कर उन्हें सुरक्षित, संरक्षित एवं डिजिटलाइज करने की बात कही।  कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को  इस अभियान को गम्भीरता से लेने एवं निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान