
बिलासपुर। श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले हजारों शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों की आस्था से जुड़े मुद्दे पर साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288/13287) को राउरकेला में शॉर्ट-टर्मिनेट किए जाने के निर्णय का विरोध तेज हो गया है। रेलवे के इस फैसले से नाराज श्रद्धालु और सामाजिक संगठन सोमवार 20 जुलाई को बिलासपुर में डीआरएम कार्यालय का घेराव करेंगे।
आंदोलनकारियों के अनुसार सुबह 10 बजे रामलीला मैदान, तोरवा (थाना के पास) में सभी शिवभक्त और यात्री एकत्रित होंगे। इसके बाद वहां से शांतिपूर्ण रैली निकालकर डीआरएम कार्यालय पहुंचेंगे और रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करते हैं। ऐसे समय में साउथ बिहार एक्सप्रेस को राउरकेला में शॉर्ट-टर्मिनेट करने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक आस्था का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा।
प्रमुख मांगें
साउथ बिहार एक्सप्रेस को पूर्व निर्धारित मार्ग और समयानुसार दुर्ग तक संचालित किया जाए।
यदि मेंटेनेंस कार्य अत्यावश्यक है, तो श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों के लिए विशेष वैकल्पिक ट्रेन या पर्याप्त परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
यात्रियों को हुई असुविधा पर रेलवे प्रशासन खेद व्यक्त करते हुए शीघ्र समाधान प्रस्तुत करे।
शिवभक्तों ने अधिक से अधिक लोगों से आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है। आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किए जाने की बात भी आयोजकों ने कही है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































