कोरबाछत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में वृद्धजनों का सम्मान समारोह  हुआ आयोजित

माता-पिता तुल्य वृद्धजनों का सम्मान करना बड़े गर्व की बात- मंत्री  लखनलाल देवांगन

कोरबा 01 अक्टूबर 2025/वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट के प्रथम तल में निर्मित्त ऑडोटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम में वरिष्ठजनों एवं वृद्धजनों को शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता तुल्य वृद्धजनों का सम्मान करना गर्व की बात है। वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक एवं अमूल्य संस्कृति के धरोहर है। इनका देखभाल सरकार और समाज दोनों की ही जिम्मेदारी है। वृद्धजनों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान सेवा पखवाड़ा का बड़ा कदम है। सरकार द्वारा वृद्धजनों हेतु अनेक लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही जिले में उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनेक कल्याणकारी कार्य किए गए हैं। डीएमएफ से वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। नगर में एक नए सियान सदन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बाल्को, शारदा विहार में निर्मित्त सियान सदन में वातानुकुलित एसी, मनोरंजन एवं अन्य सुविधा भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंनें बताया कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत 2047 की संकल्पना को पूरा करने का कार्य छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार कर रही है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास के हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने का सतत प्रयास जारी है। जीएसटी रिफॉर्म से आमजनों को राहत पहुंचाया गया है।
श्री देवांगन ने बताया कि जिले में डीएमएफ से जिले के सभी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में सबेरे पौष्टिक नास्ता वितरण किया जा रहा है, शिक्षकों की आवश्यकता वाले शालाओं में मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति, पहाड़ी कोरवा व बिरहोर वर्ग के शिक्षित युवाओं को अतिथि शिक्षक व भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। अनेक स्थानों में नए शाला भवन, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण की स्वीकृति दी गई है एवं मेधावी छात्रों को नीट जेईई की निःशुल्क तैयारी की व्यवस्था भी डीएमएफ से की गई है।
कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने वृद्धजनों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व कोरबा में 4 नए सर्वसुविधायुक्त सियान गुड़ी (वृद्धाश्रम) बनाने की घोषणा की है। उन्होंनें सभी वृद्धजनों को इसके लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने नशा से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए सभी युवाओं को नश से दूर रहने एवं सभ्य समाज का निर्माण के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों को शॉल श्रीफल एवं जरूरतमंदो को वॉकिंग स्टीक देकर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। केबिनेट मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में 04 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल प्रदाय की। साथ ही आयुष विभाग द्वारा कैंप लगाकर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभांवित किया गया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  दिनेश नाग, उप संचालक समाज कल्याण विभाग  हरीश सक्सेना, आयुष विभाग के  डॉ उदय शर्मा वरिष्ठ नागरिक एवं वृद्धजन उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय