featuredछत्तीसगढ़

कौशल विकास एव तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने किया ध्वजारोहण

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदो के परिजन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई शानदार प्रस्तुति



जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त 26। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में कौशल विकास एव तकनीकी शिक्षा रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। उन्होंने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि कौशल विकास एव तकनिकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल से तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय क्र 1 जांजगीर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृ़क्षारोपण भी किया।
इस दौरान विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका जांजगीर-नैला उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य  राजकुमार साहू,अमर सुलतानिया, इंजी. रवि पांडेय,आशुतोष गोस्वामी,आनंद मिरी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम सहित जिला पंचायत सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह एवं दीपक यादव ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी एवं परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल जांजगीर एवं परेड जुनियर वर्ग एनसीसी ज्ञानदीप को मिला प्रथम स्थान

परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल प्रथम, एनसीसी बालिका टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर को द्वितीय एवं एनसीसी बालक टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर को तृतीय प्राप्त हुआ। परेड जूनियर में प्रथम स्थान एनसीसी ज्ञानदीप उमावि जांजगीर प्रथम, एनसीसी 325 ट्रूप शा.उ.मा.वि जांजगीर बालक द्वितीय एवं एनसीसी सेजेस क्रमांक 1 बालिका जांजगीर को तृतीय स्थान मिला। गाईड दल में प्रथम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गट्टानी जांजगीर एवं शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जांजगीर को द्वितीय  स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी को प्रथम स्थान, ज्ञानदीप उमावि जांजगीर को द्वितीय तथा सेजेस चांपा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

कौशल विकास एव तकनिकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

कौशल विकास एव तकनिकी शिक्षा रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री  गुरू खुशवंत साहेब ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में अमर जवान एवं शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button