कोरबाछत्तीसगढ़

जिले में 03 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन

कोरबा 01 मार्च 2024/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा 06 से 08 मार्च तक 03 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम बाल्को एवं एस.ई.सी.एल. खेल परिसर मुड़ापार में किया जा रहा है। प्रतियोगिता अंतर्गत 06 मार्च को कबड्डी एवं 100 मीटर दौड़, 07 मार्च को खो-खो एवं लम्बी कूद, 08 मार्च को हॉकी एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम बाल्को में तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एस.ई.सी.एल. खेल परिसर मुड़ापार में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 09 वर्ष से अधिक के बालिका/महिला खिलाडियों को सम्मिलित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में कोई भी महिला वर्ग की खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है। संबंधित खेलों के बालिका/महिला प्रतिभागी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन हेतु गोपाल दास महंत व्यायाम शिक्षक मोबाईल नंबर 9630848367 एवं व्हॉलीबॉल खेल हेतु सुशील गर्ग मोबाईल नंबर 9827464122 पर संपर्क कर सकते हैं। विजेता प्रतिभागी को विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदाय किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने जिले की समस्त महिला खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी हेतु प्रतिभागी मोबाईल नंबर 7067747300 एवं 9074668699 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button