जांजगीर-चांपा।पुलिस मुख्यालय रायपुर के स्थापना बोर्ड के आदेशानुसार सहायक उपनिरीक्षक के पद से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किये जाने पर विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल द्वारा स.उपनिरी. बेलसज्जर लकड़ा थाना चांपा एवं स.उपनिरी. कृष्ण कुमार साहू चौकी नैला को स्टार लगा कर शुभकामनाएं दी।
