
कोरबा, 31 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में संचालित सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर थाना एवं चौकी स्तर पर लंबित प्रकरणों और विभिन्न मॉड्यूलों में डाटा एंट्री की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने सभी प्रविष्टियां समयबद्ध, त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि सीसीटीएनएस में दर्ज होने वाला प्रत्येक विवरण पूरी तरह सही और सत्यापित होना चाहिए, क्योंकि यही जानकारी अनुसंधान, न्यायालयीन प्रक्रिया और अपराध संबंधी अभिलेखों की विश्वसनीयता का आधार बनती है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रार्थी, आरोपी और पीड़ित के नाम, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर सहित सभी आवश्यक जानकारियों का सत्यापन करने के बाद ही डाटा दर्ज किया जाए।

बैठक में फॉर्म एंट्री, MedLEaPR, VCNB, ई-साक्ष्य, फाइनल रिपोर्ट, मालखाना एंट्री तथा e-Sign FIR/Chargesheet सहित विभिन्न मॉड्यूलों की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी लंबित प्रविष्टियों का शीघ्र निराकरण कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण डाटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


समीक्षा बैठक के दौरान सीसीटीएनएस कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। समयबद्ध डाटा एंट्री, लंबित कार्यों के प्रभावी निराकरण और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के लिए चयनित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सीसीटीएनएस के प्रत्येक मॉड्यूल में गुणवत्ता, शुद्धता और समयबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेहतर और सटीक डाटा एंट्री से पुलिसिंग अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध अनुसंधान और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































