सराफा व्यापारियों को SP विवेक शुक्ला की समझाईस,बरतें सावधानी
जांजगीर – चांपा।पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) द्वारा वर्तमान समय में चोरी, लूट, उठाईगीरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए उचित सुरक्षा व्यवस्था के लिए आज दिनांक 04.07.24 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में जिले के सराफा व्यापारियों का मीटिंग लेकर समझाईस दी।

पुलिस कप्तान ने आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया।साथ ही सराफा व्यापारियों को समझाईस देते हुए कहा की अपने अपने ज्वेलर्स दुकानों में CCTV कैमरा लगाने, पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, लाकर को मजबूत रखने एवं अच्छी तरह से रखे, मजबूत शटर (दरवाजा), सायरन की व्यवस्था रखने हेतु कहा। उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति पर सतत निगरानी रखने, यदि संदिग्ध लगता है तो तत्काल पुलिस को सूचना देने। बाजार में दुकान लगाने के लिए अकेला न जाने एवं आते जाते समय कही पर न रुकने, आवश्यक सावधानी बरतने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान सराफा व्यापारियों के द्वारा रात्रि गस्त लगाने, समय समय पर पेट्रोलिंग करने के संबंध में बात रखी गई। जिस संबध में पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा बताया गया की सभी थाना चौकियों में उचित बल के हिसाब से आवश्यकतानुसार रात्रि गस्त ड्युटी लगाई जा रही है। पेट्रोलिंग भी की जा रही हैं, तथा संदिग्ध व्यक्तियो पर नजर रखी जा रही है।

उपरोक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल, SDOP चांपा यदुमनि सिदर, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर उपस्थित रहे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































