कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस के द्वारा चोरी के प्रकरण मे 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

प्रकरण मे आरोपियों के कब्जे से चोरी के मशरूका को पुलिस ने किया बरामद

पुलिस के द्वारा थाना दीपका के 01 एवं बॉकीमोंगरा के 02 चोरीयों के मामले का किया गया खुलासा

कोरबा।प्रार्थिया पुर्णिमा महंत के द्वारा एक लिखित आवेदन थाना दीपका मे दिया गया कि दिनांक 19.03.2024 से 21.03.2024 के मध्य घर का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा घर मे रखे सोने, चांदी के जेवर एवं नगदी रकम को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 126/2024 धारा 457, 380, 34, 411 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व मे दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी द्वारा टीम गठित किया गया। पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं प्रार्थी से घटना के संबंध मे विवरण लिया गया। आरोपी की पतासाजी के दौरान प्रार्थिया के संदेह पर अनिकेत कुमार कंवर उर्फ अंशु को पकड़कर पुछताछ किया गया जिस पर उसने पहले अपना अपराध को छुपाने कि कोशिश किया बाद पुलिस के द्वारा कडाई से पुछताछ करने पर उसने गाँव मे घुमते समय सूने मकान और दरवाजे मे ताला लगा देखकर अपने साथी उत्तम पठारी निवासी मोगरा बस्ती को बताया जो रात्रि मे अपने दोस्त धीरज झा एवं ओम प्रकाश उर्फ सोनु उर्फ लेपटाप के साथ मोटर साइकल से विजयनगर आये और प्रार्थी के घर के गैंती से घर का ताला तोडकर सोने चांदी एवं नगदी रकम को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के द्वारा आरोपी अनिकेत उर्फ अंशु के निशानदेही पर बॉकीमोंगरा निवासी उत्तम पठारी एवं धीरज झा को पकड़ा गया। आरोपियों से पुछताछ में पता चला कि बाकीमोगरा थाना अंतर्गत ग्राम नागिनभाठा एवं जवाली के सुने मकानो मे भी चोरी करना स्वीकार किया। जिसमे एक आरोपी ओमप्रकाश, उर्फ- सोनु,उर्फ – लेपटाप, निवासी- बॉकीमोंगरा फरार है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने चाँदी एवं नगदी को बरामद किया गया। जिस पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना दीपका मे अपराध क्रमांक 126/2024 धारा 457, 380, 34, 411 भादवि, थाना बॉकीमोंगरा के अपराध क्रमांक 58/2024 धारा 454, 380 भादवि तथा अप. क्र. 67/2024 धारा 457, 380 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button