
महिला कमांडो टीम करेगी नशे और साइबर अपराधों के खिलाफ जनजागरण

जांजगीर-चांपा, 20 जून 2026। जिले में नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता को जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल पर थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को संगठित कर नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता से संबंधित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। महिला कमांडो टीम गांव-गांव में जनजागरूकता की मजबूत कड़ी बनकर कार्य करेगी और नशे के विरुद्ध अभियान, साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी निभाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध और नशे की समस्या समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। इनसे प्रभावी मुकाबला केवल पुलिस के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। महिला कमांडो टीम के सदस्य अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा कानून और बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें समाज में जागरूकता अभियान चलाने और अन्य महिलाओं को भी इन विषयों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। महिला कमांडो टीम के गठन को क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































