featuredछत्तीसगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह पहुंचे “आशा प्रशामक देखभाल गृह”, वृद्धजनों का कुशलक्षेम जानकर दी होली की शुभकामनाएं

वृद्धाश्रम पहुंचने पर आश्रम स्टाफ और सेवा में लगे युवाओं ने किया आत्मीय स्वागत

सीनियर सिटीजन की सुरक्षा और कल्याण के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई

रायगढ़ पुलिस हर त्योहार समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर मनाएगी : एसएसपी शशि मोहन सिंह

रायगढ़, 06 मार्च । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने कल शाम थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत स्थित वरिष्ठजनों के देखभाल गृह “आशा प्रशामक देखभाल गृह” पहुंचे, इस अवसर एसएसपी शशि मोहन का आश्रम में सेवा कार्य में लगे बच्चों और स्टाफ द्वारा फूलों से आत्मीय स्वागत किया गया। एसएसपी शशि मोहन ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि रायगढ़ की संस्था “रिहैब फाउण्डेशन” द्वारा संचालित इस आश्रम को पिछले कई वर्षों से जस्सी फिलिप्स की देखरेख में संचालित किया जा रहा है।जस्सी फिलिप्स ने जानकारी दी कि “रिहैब फाउण्डेशन” छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था है। विशेष अवसरों और त्योहारों पर प्रशासन, पुलिस के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी आश्रम में आकर वृद्धजनों से मुलाकात करते हैं। उन्होंने एसएसपी के आश्रम पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग की सीनियर सिटीजन सेल (Senior Citizen Cell) बुजुर्गों की सुरक्षा, कानूनी सहायता और उनके कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समाज में कई संस्थाएं वरिष्ठ नागरिकों के हित में कार्य कर रही हैं, लेकिन अपने बुजुर्गों की देखभाल करना हम सभी का पहला दायित्व है। एसएसपी ने आश्रम में रह रहे सभी वरिष्ठजनों से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा कि यदि उन्हें पुलिस विभाग से किसी प्रकार की सहायता या आवश्यकता हो तो वे अवश्य बताएं, पुलिस अपने स्तर पर हर संभव मदद का प्रयास करेगी।

इस दौरान जस्सी फिलिप्स ने एक बुजुर्ग महिला का आधार कार्ड उनके परिजनों द्वारा नहीं दिए जाने की जानकारी दी, जिस पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह को संबंधित महिला को आधार कार्ड दिलाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि आगे रायगढ़ पुलिस हर त्योहार समाज के हर वर्ग के साथ मिलजुल कर मनाएगी। उन्होंने जिले में संचालित सीनियर सिटीजन सेल की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर संपर्क करने कहा गया ।

इस अवसर पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह सहित थाना जूटमिल का स्टाफ उपस्थित रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान