Saturday, July 27, 2024

    राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को, पीएससी ने जारी किए प्रवेश पत्र

    Must read


    दो पालियों में होगी परीक्षा, कोरबा शहर में 27 परीक्षा केंद्रों पर 09 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

    कोरबा, 07 फरवरी 2023 :- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 रविवार 12 फरवरी को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 तक तथा अपरान्ह 03ः00 से शाम 05ः00 तक दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में जिले में 09 हजार 929 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनके लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा में मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है। परीक्षार्थी इस नंबर पर डायल करके आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


    परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा स्थलों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए 10 उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक उड़नदस्ता दल में तीन-तीन अधिकारी शामिल किए गए हैं। दल क्रमांक 01 में खनिज अधिकारी प्रमोद नायक, उप निरीक्षक थाना बांकीमोंगरा माधव प्रसाद तिवारी तथा थाना बांकी मोंगरा आरक्षक जयलाल मिंज होंगे।

    दल क्रमांक 02 में सहायक अभि. पीएमजीएसवाय कोरबा प्रदीप कुमार साहू, उप निरीक्षक थाना उरगा बसंत कुमार साहू तथा आरक्षक 231 थाना बालको कुलदीप सिंह कतलम होंगे। दल क्रमांक 03 में सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी वृत्त-1 कोरबा रविशंकर राठौर, सहायक उप निरीक्षक थाना बालको मोती लाल डनसेना तथा आरक्षक 24 थाना कोतवाली टिरेंद्र कुमार सोनी होंगे। दल क्रमांक 04 में कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी  सेवा कोरबा ए. तिर्की, सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली टंकेश्वर लाल यादव एवं आरक्षक 389 थाना कुसमुण्डा पुष्पेंद्र कुमार पटेल शामिल होंगे। दल क्रमांक 05 अंतर्गत कार्यपालन अभियंता हसदेव बॅराज पी. के. वासनिक, सहायक उप निरीक्षक रक्षित केंद्र कोरबा राकेश सिंह शामिल रहेंगे। दल क्रमांक 06 में सहायक अभियंता क्रेडा एन. के. राॅय, सहायक उप निरीक्षक सिविल लाइन थाना रामपुर परमेश्वर गुप्ता तथा आरक्षक 166 सिविल लाइन थाना रामपुर तिपेन्द्र सिंह तंवर शामिल होंगे। दल क्रमांक 07 में सहायक आयुक्त आबकारी जी.एल. पैंकरा, प्रधान आरक्षक 99 थाना कुसमुण्डा आकाश शर्मा एवं आरक्षक 489 सीएसईबी चौकी पुरूषोत्तम लाल मुखर्जी शामिल होंगे। दल क्रमांक 08 में सहायक संचालक रेशम कोरबा अरविंद दुबे, प्रधान आरक्षक 286 चौकी मानिकपुर गोविंद सिंह राजपूत एवं आरक्षक 372 थाना उरगा राजेंद्र गबेल शामिल रहेंगे। दल क्रमांक 09 में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बसंत कुमार, प्रधान आरक्षक, 327 झाडुराम साहू तथा आरक्षक 813 थाना दर्री देवेन्द्र मरावी शामिल रहेंगे। दल क्रमांक 10 का गठन रिजर्व दल के रूप में किया गया है।  उड़नदस्ता दल कोरबा शहर में बनाये गये 27 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लेंगे।

        More articles

        Latest article