Saturday, July 27, 2024

    कलेक्टर संजीव झा को भेंट की गई स्टाउटिंग फॉर बॉयज किताब

    Must read

    कलेक्टर संजीव झा को भेंट की गई “स्काउटिंग फॉर बॉयज” किताब

    कोरबा:- 02 अक्टूबर। कलेक्टोरेट में गांधी जयंती मनाए जाने के दौरान कलेक्टर श्री संजीव झा को भारत स्काडट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त श्री मोहम्मद सादिक शेख द्वारा “स्काउटिंग फॉर बॉयज” (वर्ल्ड ब्रदरहूड संस्करण) पुस्तक भेंट की गई। स्काउट आंदोलन के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल द्वारा द्वारा लिखित एवं 1908 में पूर्ण रूप से पुस्तकाकार में प्रकाशित “स्काउटिंग फॉर बॉयज” विश्व की सर्वाधिक बिक्री वाली पुस्तकों में शामिल रही है। इस दौरान एडीएम विजेन्द्र पाटले, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, डीईओ जीपी भारद्वाज, प्राचार्य द्वय अनिता ओहरी, मंजू तिवारी, सहायक राज्य आयुक्त पुष्पा शांडिल्य, डीटीसी (गाइड) गनेशी सोनकर, डीओसी द्वय डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी, एचडब्ल्यूबी गाइड केप्टिन रेणु श्रीवास्तव, एचडब्ल्यूबी फ्लॉक लीडर नमिता कड़वे, रोवर लीडर पंकज साहू आदि उपस्थित थे।

        More articles

        Latest article