featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई

कलेक्टर –  एसएसपी के मार्गदर्शन में अभियान तेज

आम नागरिकों को भी मिलेगा सकारात्मक संदेश

सड़क दुर्घटना में लोगों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता

जशपुरनगर 20 अप्रैल 2026/ जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आज से कलेक्टोरेट परिसर में हेलमेट और सीट बेल्ट को अनिवार्य कर दिया है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार अब दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाए बिना कलेक्टोरेट परिसर में प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए है। उक्त निर्देश के अनुपालन में एसएसपी श्री लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में आज कलेक्टोरेट परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 28 प्रकरण दर्ज किए गए। 24 प्रकरण बिना हेलमेट  और 04 बिना सीट बेल्ट के मामलों में कुल 14,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। यह कार्रवाई कलेक्टोरेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर ही की गई, जिससे यह संदेश स्पष्ट हुआ कि नियम सभी के लिए समान हैं।
कलेक्टर श्री व्यास ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगी। उन्होंने कहा कि शासकीय अमला स्वयं यातायात नियमों का पालन कर समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करे। यह निर्णय कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले जोखिम को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।
कलेक्टर ,एसएसपी के मार्गदर्शन में अभियान
कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि इसे लगातार जारी रखा जाएगा। भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल जागरूकता से नहीं, बल्कि सख्ती से भी सुनिश्चित होती है, इसलिए नियमों का पालन हर स्थिति में जरूरी है।
सुरक्षा को लेकर संयुक्त अपील
कलेक्टर एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टोरेट में लागू यह सख्त व्यवस्था न केवल अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत करेगी, बल्कि जिलेभर में सड़क सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured कोरबा पहुंची मंदाकिनी: सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन… में बच्चों के साथ जमकर थिरकीं featured कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी featured कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक featured कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक featured आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का हुआ आयोजन featured राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू- अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित featured जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं featured लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार featured 10 वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान featured कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक featured वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच हेतु 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य featured भव्य आयोजन के साथ नव निर्मित अग्रसेन भवन का लोकार्पण, समाज में खुशी की लहर