featuredछत्तीसगढ़

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन

VB-GRAMG की नवीन 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी दर, जल संरक्षण कार्यों एवं विकसित भारत पंचायत प्लान की दी गई जानकारी

जशपुर 8 जुलाई 2026/कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देशन में जशपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों, तकनीकी सहायकों, संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत उपलब्ध रोजगार,कार्य की मांग, समयबद्ध रोजगार और भुगतान के प्रावधान, मजदूरी भुगतान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही VBGRAMG अंतर्गत लागू नवीन मजदूरी दर 300 रुपये प्रतिदिन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकाधिक श्रमिकों से रोजगार कार्यों में सहभागिता करने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से जुड़े कार्यों की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि वर्षा जल संचयन एवं भू-जल संवर्धन के उद्देश्य से तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार, डबरी निर्माण, तालाब, नाला उपचार, कंटूर ट्रेंच, सोख्ता गड्ढों का निर्माण, वृक्षारोपण तथा अन्य जल संरक्षण कार्यों को VBGRAMG के माध्यम से प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। इन कार्यों से जल उपलब्धता बढ़ाने, कृषि उत्पादन में वृद्धि करने तथा ग्रामीणों की आजीविका को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। इस अवसर पर विकसित भारत ग्राम पंचायत कार्यक्रम (VBGRAMG) के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने, ग्राम स्तरीय अभिलेखों एवं एमआईएस के अद्यतन, क्षमता विकास, कौशल उन्नयन, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से संबंधित गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। ग्राम पंचायतों को विकसित, आत्मनिर्भर एवं योजनाबद्ध बनाने के उद्देश्य से सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया।

आवास दिवस के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को आवास निर्माण की प्रगति, जियो टैगिंग, तकनीकी गुणवत्ता, किश्तों के भुगतान, समय-सीमा में आवास पूर्ण करने संबंधी जानकारी प्रदान की गई। अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने कहा कि “रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार तक शासन की योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाना है। VB-GRAMG के अंतर्गत बढ़ी हुई 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी दर से ग्रामीण श्रमिकों को अधिक आर्थिक संबल मिलेगा। जल संरक्षण के कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित कर हम भविष्य की जल सुरक्षा, कृषि समृद्धि और सतत ग्रामीण विकास की मजबूत नींव रख सकते हैं। विकसित भारत पंचायत प्लान के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत को योजनाबद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकासोन्मुख बनाने की दिशा में सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि समन्वित रूप से कार्य करें तथा सक्रिय सहभागिता निभाने व ग्राम पंचायतों के समग्र विकास में सहयोग करने की अपील की है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button