छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसानों का शत-प्रतिशत करायें पंजीयन – कलेक्टर

स्कूली छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने के दिए निर्देश

समय सीमा के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा 2 सितंबर 2024। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के ई-केवायसी करने में प्रगति लाने व लक्ष्य निर्धारित कर शेष ई-केवायसी पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पीएम किसान योजना में नए किसानों का शतप्रतिशत पंजीयन करने कहा। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र रिपोर्ट प्रगति की समीक्षा करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को समन्वय कर जाति प्रमाण पत्र बनाने में आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण कर प्रगति लाने कहा।
कलेक्टर ने सभी सीएमओ, तहसीलदारों को राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने हेतु मुनादी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास निर्माण प्रगति, घर-घर कचरा कलेक्शन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सेग्रिगेशन शेड, सामुदायिक शौचालय निर्माण, की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों का पंजीयन की जानकारी लेते हुए सभी जनपद सीईओ को छुटे हुए श्रमिकों का पंजीयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री छिकारा ने जनदर्शन के माध्यम से राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व से जुड़े आवेदनों का गंभीरता तथा संवेदनशीलता के साथ जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत में प्राप्त आवेदनों का समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही बैठक में, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, जल-जीवन मिशन, अग्निवीर, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न अन्य विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे, सर्व एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान