featuredकोरबाछत्तीसगढ़

उपनिरीक्षक में चयनित सुनील और सीएएफ मोती प्रजापति का गांव में आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

कोरबा, दर्री। नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 55 सुमेधा, सलिहाभाठा निवासी राजेंद्र प्रजापति के सुपुत्र सुनील प्रजापति के उपनिरीक्षक (SI) पद पर चयन तथा मोती प्रजापति के सीएएफ बनने के बाद गांव में प्रथम आगमन पर हर्ष का माहौल है। सगे भाईयों की इस उपलब्धि पर नीम चौरा के पास पार्षद किशन कैवर्त के नेतृत्व में स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों ने चयनित युवाओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुरेन्द्र प्रजापति, भुलसी प्रजापति, प्रेम अग्रवाल, मगलू पटेल, हेमलाल प्रजापति, अंत राम प्रजापति, संजय अग्रवाल, कृष्ण दास कोटवार तथा पुरुषोत्तम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बता दें कि कृषक पुत्र सुनील प्रजापति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम सलिहाभाठा में प्राप्त की। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा बल्गीखार तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर बल्गी परियोजना से पूरी की। इन्होंने स्नातक की पढ़ाई डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय से की।
उपनिरीक्षक पद पर चयन के बाद उनका बुनियादी प्रशिक्षण राज्य पुलिस अकादमी चंदपुरी रायपुर में कराया गया। इसके पश्चात व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए उन्हें दुर्ग जिले में पदस्थ किया गया है।
वहीं मोती प्रजापति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम सलिहाभाठा में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने माध्यमिक शिक्षा बल्गीखार तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा घुड़देवा विद्यालय से पूरी की। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा से संपन्न की।

छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) में चयन होने के बाद उन्होंने एक वर्ष का बुनियादी प्रशिक्षण लाल बाग प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत उनकी पदस्थापना चार वर्षों तक नारायणपुर में रही, जहां उन्होंने अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में उनकी पदस्थापना रायपुर में मुख्यमंत्री सुरक्षा शाखा में है।जो कि पहली बार अपने ग्राम पहुंचे हैं।

ग्रामवासियों ने कहा कि सुनील और मोती की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनकी उपलब्धि से पूरे गांव सहित जिले का मान बढ़ा है।

न्यूज अग्रदूत परिवार आप दोनों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button