
सक्ती, 19 जून 2026। जिला पुलिस बल की तत्परता, अनुशासन एवं आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन सक्ती में जनरल परेड एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा आवश्यक पुलिस उपकरणों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था की किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया, जिसमें पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के गुर सिखाए गए।

अभ्यास के दौरान पुलिस जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों में बल प्रयोग, सुरक्षा घेरा बनाना, भीड़ को नियंत्रित करना तथा संवेदनशील हालात से निपटने की रणनीतियों का प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जनसेवा की भावना के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, जिले के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग का यह अभ्यास कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































