छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का बड़ा ऐलान, नियमितिकरण को लेकर कही बात – इतने प्रतिशत बढ़ाया जाएगा संविदा कर्मचारियों का वेतन

रायपुर, 14 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज महत्वपूर्ण ऐलान किया। उन्होंने अश्वस्त किया कि संविदा कर्मचारियों को 27 प्रतिशत वेतन बढ़ाने हमारी सरकार कृत संकल्पित है। उन्होने नियमितिकरण के संबंध में कहा कि अन्य राज्यों का अध्ययन करवा कर इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने संविदा कर्मचारियों को यह आश्वासन दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री से आज छत्तीसगढ़ प्रदेश एन-एच-एम-कर्मचारी संघ मिलने गया था। संघ ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एन.एच.एम. के संविदा कर्मियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें 27 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ निश्चित रूप से दिलाया जायेगा। साथ ही अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन करने के निर्देश एम.डी. एन.एच.एम. को दिए। ज्ञातव्य है, स्वास्थ्य मंत्री के निवास कार्यालाय में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपना 18 सूत्रीय ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को सौपा। इस ज्ञापन पर स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि 27 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को दिलाये जाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत् संविदा कर्मियों को निश्चित तौर पर इसका लाभ दिलाया जायेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के महिला पदाधिकारियों के ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जगदीश सोनकर को उन्होंने निर्देशित किया। संघ की महिला पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को यह भी जानकारी दी कि तमिलनाडु और मणिपुर में एन.एच.एम. संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया गया है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने एम.डी. एन.एच.एम. को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले साल मानसून सत्र में संविदा कर्मियों को 27 प्रतिशत वेतन बढ़ाने का ऐलान विधानसभा में किया था। मगर इस पर अमल नहीं हो पाया। जबकि, सरकार ने अगस्त 2023 में इसका आदेश भी जारी कर दिया था। मगर विभागों ने इसका क्रियान्वयन नहीं किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान