
कोरबा। जिले के नगरपालिक निगम दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्र.58 सरदार बल्लव भाई पटेल नगर (साड़ा कॉलोनी) के निवासी इन दिनों गटर को लेके काफी चिंतित हैं।दरअसल चिंतित इस लिए हैं कि वार्ड के गटरों (नालों) को ढका नहीं गया है जिसके चलते आए दिन गौवंश गटर में गिर कर मौत हो रही है।
रहवासियों के मुताबिक अब तक चार गौवंश की मौत हो चुकी है और निगम प्रशासन से अनेकों बार आग्रह किया जा चुका है लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है।तो उन्हें ये डर सता रही है कि किसी दिन कोई जनहानि भी हो सकती है।क्या निगम प्रशासन को किसी जनहानि की इंतजार है।

निगम प्रशासन को चाहिए की वार्ड वासियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए इस समस्या का निराकरण तत्काल करनी चाहिए।



