कोरबाछत्तीसगढ़

आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेः कलेक्टर

नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा

नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मतदान और मतगणना कराने के दिये निर्देश

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर नजर बनाये रखने तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश


कोरबा 03 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने आज नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत मतदान और मतगणना हेतु आवश्यक व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी व्यवस्था निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत सुनिश्चित करते हुए जिले में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मतदान और मतगणना कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्वाचन के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को पंजी में दर्ज करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायत शाखा को सूचना प्राप्त होने पर टीम संबंधित स्थान पर अलग से जाये और नियमानुसार कार्यवाही करे। शिकायत में किसी प्रकार की शिथिलता न हो। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर नजर बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तहसीलदार और थाना प्रभारियों की बैठक लेने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रतिदिन के कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कराने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम के हैंड्स ऑन पर जोर देने तथा आवश्यक प्रपत्रों को सही-सही भरने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों एवं अन्य अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाइजेशन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को चेकलिस्ट तैयार कर मतदान सामग्री के साथ वितरित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने, शहरी क्षेत्र में दीवार लेखन कराने, कचरा उठाने वाले वाहनों में बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने डाक मतपत्र, ईडीपी में गोपनीयता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान दिवस के दिन हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी, किसी मतदान केन्द्र में मशीन में खराबी आने पर उसे बदलने हेतु रिजर्व मशीन की व्यवस्था, तथा मतदान दलों से वोटिंग के पश्चात मशीनों को प्राप्त करने एवं स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने वाहन व्यवस्था, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, मीडिया प्रमाणन, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था आदि के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए।इस दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर  मनोज कुमार बंजारे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा सिंह सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान