featuredछत्तीसगढ़

तमनार पुलिस ने ग्राम गारे स्थित “अपना ढाबा” में छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित डीजल को किया जब्त और ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़, 17 अप्रैल 2026।रायगढ़ पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तमनार पुलिस ने ग्राम गारे स्थित “अपना ढाबा” में छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित डीजल जब्त किया और ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबे में बड़ी मात्रा में डीजल अवैध रूप से रखा गया है, जिससे किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान ढाबे के पीछे रखे प्लास्टिक जरीकेनों में लगभग 160 लीटर डीजल बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 16,000 रुपये बताई गई है।

जांच में पाया गया कि डीजल को 50-50 लीटर के दो जरीकेन तथा 35 लीटर और 25 लीटर के जरीकेनों में बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के सार्वजनिक स्थल पर रखा गया था। यह स्थिति आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही थी।

इस मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 76/2026 दर्ज कर धारा 287 बीएनएस तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी दिलहरण कश्यप (उम्र 46 वर्ष), निवासी ग्राम सलखन (जिला जांजगीर-चांपा) हाल निवासी ग्राम गारे, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव सहित पुलिस टीम द्वारा की गई।

एसएसपी का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ज्वलनशील पदार्थों का अवैध भंडारण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।


गिरफ्तार आरोपी

दिलहरण कश्यप, उम्र 46 वर्ष

जप्त सामग्री

लगभग 160 लीटर डीजल (कीमत करीब ₹16,000)

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी, जानिए कैसे? featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर एवं 10 हाईवा जब्त featured तमनार पुलिस ने ग्राम गारे स्थित “अपना ढाबा” में छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित डीजल को किया जब्त और ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर featured वेदांता कंपनी के निदेशक अनिल अग्रवाल, प्रबंधक देवेंद्र पटेल सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज featured सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार featured डिजिटल जनगणना- 2027 : पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य संपादित कराते हुये त्रुटिरहित जनगणना कार्य सुनिश्चित करायें प्रगणक – कलेक्टर featured नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच featured जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ featured आयमूलक गतिविधियों से समूह की महिलाओं के जीवन में लाएं सकारात्मक बदलाव- प्रमुख सचिव  निहारिका बारिक सिंह featured पोषण पखवाड़ा के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में अन्नप्राशन संस्कार एवं जागरूकता रैली का किया गया आयोजन featured महिलाओं के स्वास्थ्य, एवं सुरक्षित प्रसव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन featured सायबर थाना प्रभारी ने बैंक और फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों की ली बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश featured पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित featured कोरबा की होनहार नृत्यांगना इशिता को मिला ‘कला गौरव रत्न’ सम्मान featured IG,DIG ने आई टी एम एस, साइबर सेल, पुलिस कंट्रोल रूम एवं डायल 112 का किया निरीक्षण