
महिला की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से की गई थी हरकत, तोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई में सक्ती जिले से आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए थाना तोरवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक महिला का फोटो एडिट कर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को पीड़िता ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिचित चुकेन्द्र साहू उर्फ प्रांशु (30 वर्ष), निवासी अड़भार, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती ने उसके फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। आरोपी द्वारा यह कृत्य महिला को बदनाम करने तथा उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की नीयत से किया गया था।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 290/2026 के तहत धारा 77 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन मालखरौदा, जिला सक्ती में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































