छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महतारी वंदन योजना की पहली किश्त की राशि का किया अंतरण

जिले की 01 लाख 84 हजार महिलाएं हुई लाभान्वित

जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय व नगरीय निकायों में आयोजित हुआ कार्यक्रम


लोगों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का दिलाया गया संकल्प

हितग्राहियों को राशन कार्ड का किया गया वितरण

गरियाबंद 10 मार्च 2024/ राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महतारी वंदन योजना की पहली किश्त की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। इससे जिले की 1 लाख 84 हजार महिलाएं लाभान्वित हुई। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के 1 लाख 84 हजार महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि जारी की गई। महतारी वंदन योजना कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम वन विभाग गरियाबंद के ऑक्शन हॉल में आयोजित किए गया। इसी प्रकार सांस्कृतिक भवन राजिम, सांस्कृतिक भवन छुरा, सांस्कृतिक भवन मैनपुर, सांस्कृतिक भवन फिंगेश्वर, महिला सशक्तिकरण भवन देवभोग एवं गायत्री मंदिर परिसर पांडुका में महतारी वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किए गए संवाद को लोगों ने देखा सुना।
’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन’ जय जोहार के साथ उद्बोधन की शुरूआत मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी और मां महामाया को आदरपूर्वक प्रणाम करता हूँ। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को प्रणाम। दो हफ्ते पहले मैंने आपके प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। आज मुझे नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली महतारी वंदन योजना को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया। सरकार ने अपना वायदा पूरा किया। आज महतारी वंदन योजना के तहत छह सौ पचपन करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी की गई और मैं स्क्रीन पर देख रहा हूँ लाखों – लाखों बहनों के दर्शन हो रहे हैं। अलग – अलग स्थान पर आपसे आशीर्वाद प्राप्त करना यह भी सौभाग्य है। आज मुझे आपके बीच पहुंचना चाहिए था पर अलग-अलग कार्यक्रमों की वजह से आज उत्तरप्रदेश में हूँ और काशी से बोल रहा हूँ कल रात बाबा विश्वनाथ को प्रणाम करते हुए सभी देशवासियों की भलाई के लिए प्रार्थना की। बाबा विश्वनाथ की धरती से आपसे बात करने का अवसर मिला। मैं तो आपको बधाई देता ही हूँ। बाबा विश्वनाथ भी आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। 8 मार्च को शिवरात्रि की वजह से यह कार्यक्रम करना संभव नहीं था, पर आज बाबा भोले की नगरी से एक हजार रुपए पहुंच रहा है साथ ही भोले बाबा का आशीर्वाद भी पहुंच रहा है। आप सभी के खातों में हर महीने बिना किसी परेशानी के ये पैसा आता रहेगा। ये मेरा भरोसा है छत्तीसगढ़ की सरकार पर ये मैं गारंटी दे रहा हूँ। जब माताएं-बहनें सशक्त होती हैं तो पूरा परिवार सशक्त होता है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता हमारी माताओं बहनों का कल्याण है। आज परिवार को पक्का घर मिल रहा है वो भी महिलाओं के नाम पर, उज्ज्वला का सस्ता सिलेंडर मिल रहा है वो भी महिलाओं के नाम पर। 50 प्रतिशत से अधिक जनधन खाते वो भी महिलाओं के नाम पर। 65 प्रतिशत से ज्यादा मुद्रा लोन भी महिलाओं ने लिया है खासकर नौजवान बेटियों ने। उन्होंने अपना काम शुरू किया। पिछले दस वर्षों में हमारी सरकार ने सेल्फहेल्प ग्रूप के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक महिलाओं का जीवन बदला। हमारी सरकार के प्रयासों से अब तक एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन गई हैं। गांव – गांव में इतनी बड़ी आर्थिक शक्ति बन गई है। इस सफलता को देखते हुए हमने बड़ी छलांग लगाने का फैसला किया। हमने अब संकल्प किया कि देश की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। नमो ड्रोन दीदी योजना पर भी हम काम करेंगे। आप कल दस ग्यारह बजे जुड़ें आप देखें नमो ड्रोन दीदी कैसा कमाल कर रही हैं। सरकार बहनों को ड्रोन भी देगी, ड्रोन पायलेट की ट्रेनिंग भी देगी। एक दीदी ने कहा कि मुझे तो साइकिल भी नहीं चलानी आती थी अब मैं ड्रोन पायलेट हूं। इससे खेती विकसित होगी। परिवार समृद्ध तब होता है जब परिवार स्वस्थ होता है। परिवार स्वस्थ तभी होता है जब घर की महिलाएं स्वस्थ होती हैं। पहले गर्भ के दौरान माता शिशु की मृत्यु बड़ी चिंता होती थी। इस पर हमने काम किया। पहले शौचालय नहीं होने की वजह से माताओं को अपमान सहना पड़ता था। इससे महिलाओं को बीमारी से मुक्ति मिली है। सरकार बनने के इतने कम समय में महतारी वंदन योजना का वायदा पूरा हुआ इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी टीम को जितनी बधाई दूँ उतनी कम है। मोदी की गारंटी का मतलब होता है गारंटी पूरी होने की गारंटी। हमने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की जो गारंटी दी थी। उसे पूरा करने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही हैं। हमने गारंटी दी थी कि 18 लाख पक्के घर का निर्माण करेंगे। सरकार बनने के दूसरे ही दिन साय कैबिनेट ने इस पर काम शुरू कर दिया। छत्तीसगढ़ के धान किसानों को दो साल के बकाया बोनस की गारंटी दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने अटल जी के जन्मदिवस के अवसर पर 3716 करोड़ रुपए किसानों के खाते में पहुंचा दिया। हमने गारंटी दी थी कि 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी करेगी। यह वायदा पूरा हुआ और 145 मीट्रिक टन धान खरीदकर रिकार्ड बना दिया। खरीदी गई अंतर की राशि का शीघ्र ही भुगतान किसान भाइयों को किया जाएगा। आने वाले पांच सालों में विकास कार्यों को बढ़ाया जाएगा। इसमें आपकी बड़ी भागीदारी होगी। छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार इसी तरह से आपकी हर गारंटी पूरी करेगी। गर्मी शुरू हो गई है और मेरी सामने लाखों माताएं हैं यह अद्भुत दृश्य है। मैं काशी धाम से बोल रहा हूँ। बाबा का आशीर्वाद पहुंचा रहा हूँ। आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं। ’महतारी वंदन योजना के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संबोधन’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपना बहुमूल्य समय छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों हेतु महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने दिया, इसके लिए हम उनके प्रति आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था, वह दिन आज आ गया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आप लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में यदि हमारी सरकार बनती है तो हम महतारी वंदन योजना शुरू करेंगे। आज 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों में पहली किश्त का अंतरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा कहती है – ।। यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवताः।। अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से इस ध्येय वाक्य को धरातल पर मूर्त रूप दिया गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह मजबूत कदम छत्तीसगढ़ की आधी आबादी के सपनों को पूरा करने की दिशा में बड़ी छलांग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप शक्ति-स्वरूपा हैं। आप राष्ट्र की निर्माता हैं। आपका योगदान अनमोल है, यह महतारी वंदन योजना आप लोगों को छोटा सा अर्पण है। मोदी जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इसके लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण बहुत जरूरी है। आप लोग जितनी सशक्त होंगी, हमारा देश और प्रदेश भी उतना ही सशक्त होगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत गरियाबंद की अध्यक्ष लालिमा ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक राजेश साहू, अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत के सीईओ रीता यादव, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम विशाल महाराणा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी अशोक पाण्डेय सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस दौरान अथितियों एवं उपस्थित महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के तहत बाल विवाह रोकथाम संकल्प शपथ लिया। इस दौरान कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा 25 महिला हितग्राहियों को नवीन राशनकार्ड वितरण किया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान