
कोरबा। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, जिला शाखा कोरबा ने उप तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया है। संघ ने राज्य शासन को ज्ञापन भेजते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।
संघ द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 27 मई 2026 को तहसील मनेंद्रगढ़, जिला सरगुजा में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिकपुरी के साथ कथित रूप से विधायक राम कुमार टोप्पो एवं उनके समर्थकों द्वारा अभद्र व्यवहार, मारपीट तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, जिला कोरबा ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। संघ ने आरोप लगाया कि लोकसेवकों पर दबाव बनाकर भय का वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।


इस संबंध में संघ ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री, मुख्य सचिव, राजस्व मंत्री, पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि भेजी है।
कोरबा जिला शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखने के लिए संघ आंदोलन में पूर्ण समर्थन देगा तथा आवश्यक होने पर चरणबद्ध आंदोलन भी किया जाएगा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































