featuredकोरबाछत्तीसगढ़

जिला पंचायत में ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम का वार्षिक उत्सव मनाया गया

संकुल स्तरीय संगठन सम्मेलन का हुआ आयोजन

लखपति दीदियों का हुआ सम्मान, महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का दिया संदेश

कोरबा, 10 जुलाई 2026। जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम का वार्षिक उत्सव एवं संकुल स्तरीय संगठन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी विभिन्न स्व-सहायता समूहों महिला सदस्य शामिल हुईं, जिन्होंने अपनी मेहनत और उद्यमशीलता के बल पर लखपति दीदी बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समूहों के उत्पादों को छात्रावासों एवं आश्रमों में उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे महिला समूहों की आय में निरंतर वृद्धि हो।

इस अवसर पर लखपति दीदी के रूप में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित महिलाओं ने अपने संघर्ष, सफलता और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणादायी यात्रा साझा करते हुए अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार और समूह गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महिला समूहों को स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों का विस्तार करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति रेणुका राठिया, सभापति सावित्री अजय कंवर, जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता अनंत, उपसंचालक पंचायत मिथलेश किसान, सहायक परियोजना अधिकारी इंदिरा भगत,अमिता साहू, अनुराग जैन, चिराग ठक्कर सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button