featuredकोरबाछत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने दर्री क्षेत्र क़े 5 शासकीय स्कूलों को नवीन भवन की दी सौगात

2.30 करोड़ क़े विभिन्न विकास कार्यों की रखी नींव

कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए छत्तीसगढ़ शासन क़े कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन द्वारा विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति दिलाकर उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ने कोरबा नगर पालिक निगम क़े दर्री जोन क़े दो स्थानों पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में सात वार्ड़ो में 2 करोड़, 32 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा, जल निकासी की समस्या से निजात के साथ-साथ शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं तक पहुँच सुगम होगी और क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोरबा विधानसभा का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है। कोरबा विधानसभा क़े साथ साथ पूरे जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता क़े साथ पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा की विष्णुदेव सरकार में जिला खनिज न्यास का बेहतर तरीके से उपयोग हो रहा है। डीएमएफ की पहली ही बैठक में ही जिले क़े सभी जर्जर हो चुके शासकीय स्कूलों एवं आँगनबाड़ी भवनोंके नवीन निर्माण हेतु स्वीकृति दिलाई गई थी। इसके साथ साथ अधोसंरचना क़े सड़क, पुल-पुलिया, नाली, पेयजल, विद्युत, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण वार्ड और नगर बनाना हेतु हम दृढ़ संकल्प होकर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर क़े शासकीय स्कूल बदहाल हो चुके थे।उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन क़े प्रयासों से सभी जर्जर हो चुके स्कूलों के नवीन भवन हेतु राशि की स्वीकृति मिली है, इसी के परिणाम है कि एक साथ सभी स्कूलों का निर्माण प्रारंभ किया जा रहा है। सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्यों को गति दी जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ये विकास कार्यों का स्वर्णिम युग है, जब केंद्र में मोदी सरकार, राज्य में विष्णु सरकार और कोरबा में कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी विकास कार्यों को नए आयाम दिए जा रहे हैं ।

दर्री जोन अंतर्गत फर्टिलाइजर बस्ती वार्ड क्रमांक-51 अंतर्गत प्राथमिक शाला डांडपारा में नवीन भवन निर्माण लागत राशि 16.95 लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला स्याहीमुड़ी के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन राशि 16.95 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 59 में नीलगिरी बस्ती में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 21 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 59 अंतर्गत फर्टिलाइजर बस्ती में जय साहू के घर से मिथुन मंडल के घर तक एवं राजकुमार यादव के घर से राम साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण लागत 12 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 60 दर्रीखार क्रमांक 2 अंतर्गत प्राथमिक शाला ज्ञानज्योति तुलसी नगर में नवीन भवन निर्माण कार्य लागत 16.95 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 55 सेमीपाली, नवापारा साहू घर के बगल में निर्माण कार्य 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 56 लाटा सांस्कृतिक मंत्र से नाथूराम घर होते हुए रामकला यादव घर सर्वमंगला ट्रांसफर्मर से दयाल सिंह घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य लागत 22.50 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 56 अंतर्गत आनंद विहार लाटा में मनहरण लाल साहू एवं रथराम निर्मलकर घर के पास सी.सी. रोड निर्माण लागत 5 लाख रूपए, वार्ड क्रं. 56 शक्ति नगर क्रमांक 01 अंतर्गत प्राथ. शाला अगारखार में नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 16.9़5 लाख रूपए, वार्ड क्रं. 67 बल्गीखार गिरधारी दुकान से स्कूल जूनापारा घर तक आर.सी. नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रं. 67 अंतर्गत माध्य. शाला बल्गीखार में नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 31.30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 58 अटल आवास से ट्रांसफार्मर एवं जीवन आशा हॉस्पिटल तक ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने कार्य लागत 29.64 लाख रूपए, वार्ड क्र. 55 दर्री सलिहाभांठा कमल तिवारी घर से राजपाल घर तक सलिहाभांठा शा. प्रायमरी स्कूल से बाबा घर तक, सुरईया घर से तेश प्रजापति घर एवं नागिनभांठा बाबा घर से संतोष घर तक ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने कार्य का लागत 20.21 लाख रूपए का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष  प्रफुल्ल तिवारी ,पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर ,राधे यादव ,विन्रम तिवारी , किशन कैवर्त ,अयोध्या कंवर ,सरोज शांडिल्य ,जनक सिंह राजपूत,बुधवार साय यादव ,फ़िरत साहू ,प्रीति दिनेश शर्मा ,मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, मनीष मिश्रा ,नारयण ठाकुर,मनोज यादव , किशोर साहू सहित अधिक संख्या में वार्ड क़े गणमान्य नागरिक गण एवं भाजपा क़े कार्यकर्ता गण , निगम के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान