छत्तीसगढ़

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सेंट्रिंग कार्य से लिखी विकास की नई इबारत

रानी सविता खांडेकर जैसी महिलाएं अपनी मेहनत और आत्मनिर्भरता से लिख रही आजीविका की कहानी

जांजगीर चांपा 01 जनवरी 2025। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे मकानों में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सेंट्रिंग प्लेट और बल्ली लगाने का कार्य कर न केवल विकास की नई कहानी लिखी है, बल्कि अपनी आजीविका का मजबूत साधन भी तैयार किया है। ऐसी ही पामगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पामगढ़ की रहने वाली रानी सविता खांडेकर जैसी महिलाएं अपनी मेहनत और आत्मनिर्भरता से आजीविका की कहानी लिख रही है।
जिले में कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना आवास निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी समूह की महिलाओं के द्वारा सेंट्रिंग प्लेट और बल्ली के माध्यम से आवास को तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में महिलाओं की भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि यदि उन्हें अवसर मिले, तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। सेंट्रिंग का यह कार्य पहले पुरुषों का माना जाता था, लेकिन महिलाओं ने अपनी मेहनत और लगन से इस धारणा को बदल दिया है। स्व सहायता समूह की सदस्यों ने  बताया, “हमने शुरू में सोचा था कि यह काम कठिन होगा, लेकिन प्रशिक्षण और सहयोग से हमने इसे सफलतापूर्वक करना सीखा। अब हम आत्मनिर्भर हैं और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग कर रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी से निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। उनका योगदान न केवल निर्माण कार्य में मदद कर रहा है, बल्कि स्थानीय विकास को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा रहा है। सेंट्रिंग प्लेट लगाने जैसे तकनीकी कार्य में महिलाओं का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि वे हर क्षेत्र में अपनी जगह बना सकती हैं। इस काम के जरिए उन्हें आय का एक नया स्रोत मिला है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं आज दूसरों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनका यह कदम न केवल विकास के लिए अहम है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा बदलाव भी है।
शांति स्व सहायता समूह की रानी सविता बताती है कि अभी तक पामगढ़, चंडीपारा, लगरा, झूलन, भैसों, भाल्वाही आदि ग्राम पंचायतो में प्रधान मंत्री आवास में और निजी आवास निर्माण में सेट्रिंग प्लेट का कार्य किया गया है जिससे उन्हें 5 लाख 72 हज़ार की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से उन्होंने  ऋण को चुकता किया और अपने घर का भी निर्माण किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button