
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से तथा संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी, सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला के अनुमोदन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें दर्री मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष पांडेय को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
आशीष पांडेय को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि संगठन और अधिक मजबूत एवं सशक्त होगा।देखें सूची और किसे किसे मिला संगठन में जिम्मेदारी…






