छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

जनदर्शन में आज कुल 82 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 16 दिसम्बर 2024। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आज जनदर्शन में तहसील पामगढ़ के ग्राम पंचायत कोसला निवासी  पितर बाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत डुड़गा निवासी मानकूंवर प्रधान द्वारा मंडी में धान विक्रय पंजीयन कराने, तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत कुलीपोटा निवासी गायत्री पटेल, सुधा खुटे द्वारा महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत खोड़ निवासी  राजेश कुमार सोनवानी द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी करने, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम पंचायत तुस्मा निवासी कन्हैया लाल साहू द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत नया खाता नंबर जोड़ने, विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत कमरीद निवासी शांति बाई द्वारा राशन कार्ड संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री छिकारा ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button