featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल करें समाधान, उपभोक्ता शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 24×7 कॉल सेंटर संचालित, जांजगीर के लिए 6262045898 व 9171887873 तथा चांपा के लिए 7400729488

जांजगीर-चांपा, 22 जुलाई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से प्राप्त बिजली संबंधी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पीएम सूर्यघर योजना के पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बारिश एवं तेज हवा के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक क्षेत्र के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता के संपर्क हेतु क्षेत्रवार जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने, लो-वोल्टेज, विद्युत आपूर्ति बाधित होने तथा अन्य तकनीकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए। साथ ही क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग कर विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जांजगीर एवं चांपा शहर के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 24×7 कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। जांजगीर (नैला जोन) के लिए 6262045898 एवं 9171887873 तथा चांपा (चांपा जोन) के लिए 7400729488 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर उपभोक्ता विद्युत संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कलेक्टर ने जांजगीर शहर के सभी विद्युत उपकेंद्रों की रिंगमेन (इंटरकनेक्शन) व्यवस्था का कार्य किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चांपा के गांधीभवन क्षेत्र तथा शिवरीनारायण क्षेत्रांतर्गत खरौद में प्रस्तावित नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं उपभोक्ताओं को जोड़ते हुए क्षेत्रवार वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएं। इससे शिकायतों की त्वरित जानकारी प्राप्त होगी और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित आवेदनों का परीक्षण करने, पात्र हितग्राहियों के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयसीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह सहित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button