
जांजगीर-चांपा, 09 जून 2026। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिला का निजी वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी संतोष सोनी (28 वर्ष) निवासी चांपा की पहचान पीड़िता से लगभग चार वर्ष पहले हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला की जानकारी के बिना उसके निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए। बाद में दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी ने बदले की भावना से महिला के निजी एवं अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल कर दिए।
पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 289/26 दर्ज कर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 एवं 67(ए) के तहत मामला कायम किया गया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश की और 72 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
मामले के त्वरित खुलासे में थाना चांपा प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, पीएसआई रुकसाना बानो, आरक्षक ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, गौरीशंकर राय सहित थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर अपराध संबंधी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































