कोरबाछत्तीसगढ़

सराफा व्यापारी हत्या का मास्टर माइंड सूरज को मुम्बई से किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में पूरी तरह सुलझ गया हत्याकाण्ड

कोरबा। सराफा कारोबारी अमृता ज्वेलर्स एसएस प्लाजा के संचालक लालूराम कालोनी निवासी गोपाल राय सोनी की नृशंस हत्या कांड में फरार मास्टर माइंड आरोपी सूरज पुरी गोस्वामी को मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना सिविल लाईन में दर्ज अपराध कमांक 12/2025 धारा 103 (1), 307, 309(4), 332 (क), 333 बी.एन.एस के प्रकरण में 02 अभियुक्तों आकाश पुरी गोस्वामी एवं मोहन मिंज को दिनांक 12 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जबकि घटना का मास्टर माइंड सूरज पुरी गोस्वामी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी उम्र 28 वर्ष निवासी मकान नं 107, कुआभट्ठा फरार हो गया था। फरार आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी थीं। पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि वह पकड़े जाने के डर से मुम्बई भाग गया है। इस सूचना पर मुम्बई पुलिस के क्राइम ब्रांच से मदद लेकर निरीक्षक युवराज तिवारी थाना प्रभारी उरगा, उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू थाना प्रभारी दीपका के नेतृत्व में टीम ने मुम्बई जाकर आरोपी सूरज पुरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया।
वह इस मामले के आरोपी मोहन मिंज के मुंबई में रह रहे भाई के पास कमाने-खाने के बहाने अपराध को छिपाकर व छिपकर रहने की मंशा से गया था। उसकी चालाकी काम न आई और तकनीकी मदद से दबोच लिया गया। आरोपी को तृतीय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, पनवेल मुम्बई के समक्ष प्रस्तुत कर दिनांक 15 जनवरी 2025 तक की अवधि के ट्रांजिट रिमांड पर कोरबा लाया गया। उसे कोरबा के संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड में प्राप्त कर घटना में प्रयुक्त आलाजरब एवं घटना से संबंधित वस्तुओं आदि की जप्ती की जानी है।


आर्थिक स्थिति खराब थी

सूरज पुरी गोस्वामी ने पूछताछ में बताया कि इसकी तथा इसके भाई आकाश पुरी की आर्थिक स्थिति खराब थी। कहीं काम नहीं मिल रहा था। आकाश पुरी जो कि सराफा व्यापारी गोपाल राय सोनी के यहां वर्तमान में कार चालक था, उसने नयी बुलेट खरीदी थी जिसकी किश्त भी नहीं पटा पा रहा था। इन सब आर्थिक तंगी के कारण लूटपाट की योजना बनाई और वारदात करते समय पहचान लिये जाने के कारण गोपाल राय सोनी की हत्या कर देना सूरज ने बताया। सूरज भी पहले गोपाल राय का कार चालक था व करीब डेढ़ माह काम करने के बाद नौकरी छोड़ दिया। इसके बाद आकाश वहां काम करने लगा। दोनों भाई गोपाल राय और उनके घर-परिवार की गतिविधियों से वाकिफ थे इसलिये बड़ी चालाकी से घटना की अंजाम दिया। इनकी नीयत सेठ के सूटकेश से दुकान की सिर्फ चाबी चुराने की थी ताकि दुकान से जेवरात चुरा सकें। 5 जनवरी को इसी नीयत से घर में घुसे थे लेकिन कमरे में गोपाल राय द्वारा सूरज को देख लेने से पहचान लिए जाने के कारण उसने अपने पास रखे धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किया और फिर मोहन व सूरज कार लेकर भाग निकले। आकाश चालाकी पूर्वक सबके सामने नजर आता रहा लेकिन अपराधियों के छोड़े गए सुराग, खोजी डॉग बाघा के द्वारा दिखाई गई राह,CCTV फुटेज,सायबर टीम तकनीकी जानकारी, अच्छी मुखबिरी और आम सहयोग ने कड़ी-दर-कड़ी पिरोकर बेस्ट टीम को गुनाहगारों तक पहुंचा ही दिया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान