कोरबाछत्तीसगढ़

शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित 13 शिक्षक एवं कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई

कोरबा 08 मई 2025/छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत, लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों-अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। जिला कोरबा में विभागीय जांच उपरांत कुल 07 कर्मचारियों को जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सेवा से पदच्युत किया गया है। ये सभी विभिन्न विकासखंडों के स्कूलों एवं कार्यालयों में कार्यरत थे। इसके साथ ही कलेक्टर कोरबा की अनुशंसा अनुसार 06 प्रकरणों में कार्रवाई हेतु उच्च कार्यालयों को भेजा गया है। इनमें तीन प्रकरण संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर, दो लोक शिक्षण संचालनालय, नया रायपुर तथा एक जनपद पंचायत कोरबा को प्रेषित किए गए हैं। दो प्रकरणों में जांच लंबित है। एक लापता शिक्षक और एक चिकित्सकीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले कर्मचारी के संबंध में।
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए चेतावनी और व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम है।
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा) द्वारा दिनांक 14.05.2024 को जारी परिपत्र क्र. एफ 3-1/2024/1-3 के तहत लम्बे समय से अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच उपरांत अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे।
उक्त निर्देशों के पालन में, जिला कोरबा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर विभागीय जांच संस्थित की गई थी। जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट और कलेक्टर अजीत वसंत के अनुमोदन के पश्चात इन अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा से पदच्युत किया गयाः1.अनिता साहू, सहायक शिक्षक एल.बी.प्रा.शा. बरभांठा, कटघोरा 2.संतोष कुमार तंवर, सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. कारीमाटी, पोड़ी उपरोड़ा 3. श्वेता पोर्ते, सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. छिरहुट, कटघोरा4. दिनकर सिंह चेताम, सहायक ग्रेड-3, सेजेस पोड़ी लाफा,पाली 5.अनंत सिंह पैकरा, सहायक ग्रेड-3, हाई स्कूल तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा 6.संतोष कुमार यादव, भृत्य, शा.उ.मा.वि. बोतली, करतला 7. लक्ष्मीकांत राज, भृत्य, वि.खं. शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पाली।इसके अतिरिक्त इन प्रकरणों को उच्च कार्यालयों को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है जिसमे राम बिलास सिंह, व्याख्याता (गणित), शा.उ.मा.वि. मोरगा, पोड़ी उपरोड़ा का प्रकरण लोक शिक्षण संचालनालय, नया रायपुर को प्रेषित किया गया है।
श्यामलाल यादव, शिक्षक एल.बी., मा.शा. हरदेवा, पोड़ी उपरोड़ा एवं  प्रभात कुमार पाल, उ.व.शि., मा.शा. सरईपाली, बोईदा,पाली का प्रकरण संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को प्रेषित किया गया है।
कु. पुष्पा नेताम, सहायक शिक्षक पंचायत, प्रा.शा. कोलिहामुड़ा,कोरबा का प्रकरण जनपद पंचायत कोरबा को अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। दो प्रकरणों में कार्यवाही लंबित रखी गई है जिसमें निकत खान,व्याख्याता एल.बी., हाई स्कूल तिलाईडांड़, कोरबा लापता होने के कारण एवं किताब सिंह तंवर, सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा.शा. दूरीपारा, पोड़ी उपरोड़ा का प्रस्तुत चिकित्सकीय प्रमाण पत्र के आधार पर लंबित है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button