featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अधिवक्ता के घर एक वर्ष पूर्व हुई चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा

पहले गिरफ्तार 02 आरोपियों के बाद 04 अन्य आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला व्यापारी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, सोने का बिस्किट एवं नगदी रकम बरामद

कुल 06 आरोपी गिरफ्तार, सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी कटघोरा  विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कटघोरा निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पहले गिरफ्तार दो आरोपियों के बाद चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों द्वारा घर में रखे लगभग 10 तोला सोने के जेवरात, जिसमें रानी हार सेट, झुमके, सोने की चेन, चांदी की पायल एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जांच की जा रही थी। पूर्व में पुलिस द्वारा आरोपी अमित खांडे एवं गौतम कुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया था।

जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों एवं चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार

आरोपियों का विवरण इस प्रकार है
▪️अमित खांडे
▪️गौतम कुमार जांगड़े
▪️सुशील शुक्ला
▪️गणेश दास
▪️अनिल नामदेव
▪️हिमेश सोनी (व्यापारी), निवासी चांपा जिला जांजगीर-चांपा

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात आरोपीगणों द्वारा व्यापारी हिमेश सोनी को बेच दिए गए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी किए गए 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र लॉकेट, 02 जोड़ी चांदी की पायल, लगभग 03 तोला सोने का बिस्किट, नगदी रकम एवं पूर्व में बरामद रानी हार सेट, झुमका, सोने की चेन सहित कुल लगभग 08 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है।

प्रकरण में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

कटघोरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, CCTV कैमरे चालू रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कर आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान