
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय खुद उतरे सड़क पर, 8 दुकानें सील; ₹27,100 अर्थदंड और बड़ी मात्रा में बीड़ी-सिगरेट, गुटखा व गुड़ाखू जब्त

कोरबा, 21 अगस्त 2026। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए नगर निगम कोरबा ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देशन में निगम क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में स्थित दुकानों, ठेलों और गुमठियों की सघन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान 64 दुकानों पर तंबाकू उत्पाद बेचते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। निगम अमले ने बड़ी मात्रा में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, गुड़ाखू सहित अन्य तंबाकू उत्पाद जब्त किए।
अभियान के दौरान 8 दुकानों को सील किया गया तथा कुल 27,100 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। कार्रवाई के बाद निगम ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों का विक्रय या भंडारण दोबारा पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त खुद पहुंचे मौके पर
अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आयुक्त आशुतोष पाण्डेय स्वयं सड़क पर उतरे और शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोसाबाड़ी जोन स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ब्लू वर्ड पब्लिक स्कूल, टीपीनगर जोन के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, कोरबा जोन की प्राथमिक शाला सर्वमंगलापारा तथा सर्वमंगला नगर स्थित शासकीय विद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास औचक निरीक्षण कराया।
निरीक्षण के दौरान कई दुकानों और ठेलों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री सामने आई। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर ही सामग्री जब्त करते हुए अर्थदंड की कार्रवाई की। कुछ दुकानों को सील भी किया गया।
सातों जोन में संयुक्त कार्रवाई
नगर निगम ने इस अभियान के लिए सभी 7 जोन में विशेष टीमों का गठन किया है। अपर आयुक्त पवन वर्मा को अभियान का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अभियान में नगर निगम के साथ स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग की टीमें संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं।
अपर आयुक्त पवन वर्मा ने बताया सातों जोन में कुल 64 दुकानों पर कार्रवाई की गई। इनमें से 8 दुकानों को सील किया गया और 27,100 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
जोनवार कार्रवाई में कोरबा जोन में 9, टीपीनगर में 2, कोसाबाड़ी में 16, रविशंकर नगर में 1, बालको में 7, दर्री में 11 तथा सर्वमंगला नगर जोन में 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त कर अर्थदंड लगाया गया। वहीं कोरबा जोन की 2 तथा रविशंकर नगर जोन की 6 दुकानों को सील किया गया।
आयुक्त की दो टूक—बच्चों के आसपास न बिके नशा
कार्रवाई के दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को कड़ी हिदायत दी कि स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का विक्रय या भंडारण न करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि निगम अमले द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रतिदिन निगरानी और कार्रवाई की जाएगी। दोबारा तंबाकू उत्पाद बेचते या भंडारित करते पाए जाने पर सामग्री जब्ती और अर्थदंड के साथ नियमों के तहत अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
निगम प्रशासन की इस कार्रवाई को नशामुक्ति भारत अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को तंबाकू की लत से दूर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































