featuredछत्तीसगढ़

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को जागरूक करने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली

कलेक्टर ने कहा दुर्घटना बताकर नहीं अचानक आती है जीवन की रक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का करें उपयोग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को हेलमेट लगाने के लिए कहा

हेलमेट जागरूकता रैली जशपुर शहर का भ्रमण करते हुए पुलिस लाईन में समापन किया गया

जशपुरनगर 18 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर आधारित जनप्रतिनिधि अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के साथ हेलमेट जागरूकता रैली पुलिस लाईन से निकाली गई। जिसमें पूरे शहर का भ्रमण कर रैली पुलिस लाईन में समापन किया गया।
हेलमेट जागरूकता रैली में नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह और अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू भी शामिल होकर लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने  हेलमेट जागरूकता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हम सभी को हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए जिससे हम आने वाली दुर्घटना से बच सकते हैं।
हम सबको जिम्मेदारी लेनी होगी तभी दूसरे लोग भी देखकर हेलमेट लगाएंगे।
कलेक्टर रोहित व्यास ने आम नागरिकों को अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं।
उन्होंने कहा कि हम लागातार  प्रयास कर रहे है कि सड़क दुघर्टना में कमी आई इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा अधिकारीयों, कर्मचारीयों और आम नागरिकों को कार्यालय आते समय या कही और अन्य जगह जा रहे हैं तो हेलमेट और सिट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों की आदत रहती है कि कुछ दूरी तक तो ही जाना है हेलमेट नहीं लगाएंगे तो चलेगा कुछ नहीं होगा दुर्घटना बता कर नहीं आती है अचानक आती है।
उन्होंने कहा कि हम सामने वाले की मनोदशा को नहीं जानते हैं कि वह किस मन से गाड़ी चला रहा है शराब सेवन करके की किसी टेंशन में तो नहीं है। इसकी जानकारी हमें नहीं रहती है।
हमको हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की आदत को दिनचर्या में शामिल करना होगा जैसे सुबह की हमारी दिनचर्या होती है उसी प्रकार।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को गाड़ी न सौंपे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी न चलाने दे अपने बच्चों को और सभी को यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने के लिए कहा है।
पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों और पुलिस के जवानों को भी दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आम नागरिक भी इससे देखकर सीख लेंगे और वे खुद भी हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने लगेंगे उन्होंने सभी को हेलमेट जागरूकता रैली में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपु अधी. सुरक्षा यातायात के .आर. चौहान ,रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक खोमराज ठाकुर और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured आंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी संपन्न, बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संदेश featured महतारी वंदन योजना: सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निःशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा featured मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन featured अधूरे एवं अप्रारंभ कार्य 15 जून से पहले पूर्ण करें – सीईओ,जिला पंचायत featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 774 सड़कों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ featured मुख्यमंत्री ने धरोहर पत्रिका द्वितीय संस्करण का किया विमोचन featured सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का किया लोकार्पण featured जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को जागरूक करने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली featured कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के दिए सख्त निर्देश featured प्रमुख सचिव ने किया पंचायत विभाग के कार्यों का निरीक्षण featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक स्व.  जगेश्वर राम भगत को दी श्रद्धांजलि featured एसएसपी ने ली क्राईम मीटिंग—अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, कम्युनिटी और ट्रैफिक सुधार पर दिए कड़े निर्देश featured कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक featured भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि featured दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े