कोरबाछत्तीसगढ़

जल संरक्षण को जनांदोलन बनाने हेतु वाटरशेड महोत्सव में सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन

कोरबा 28 नवंबर 2025/जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के सहयोग से वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की प्रमुख गतिविधियों में सोशल मीडिया प्रतियोगिता शामिल की गई है, जिसका मुख्य लक्ष्य समुदायों में जल संरक्षण कार्यों और उनसे प्राप्त लाभों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों को 12 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक वाटरशेड विकास घटक—प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 1.0 एवं 2.0) तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों की अन्य वाटरशेड विकास योजनाओं के अंतर्गत निर्मित जल संचयन संरचनाओं जैसे चेकडेम, स्टाडेम, तालाब, डबरी और उद्यानिकी तथा कृषि वानिकी वृक्षारोपण से समुदाय को प्राप्त लाभों को दर्शाते हुए 30 से 60 सेकंड की अवधि के लघु वीडियो, रील्स और फोटोग्राफ तैयार कर सोशल मीडिया पर #WDC-PMKSY के साथ अपलोड करना होगा। प्रतियोगिता में सहभागी बनने के लिए प्रतिभागियों को https://wdcpmksy.dolr.gov.in/registerMahotsav पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
विजेताओं का चयन सोशल मीडिया पर प्राप्त रीच, इंगेजमेंट, विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता एवं मौलिकता तथा दृश्य और तकनीकी गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में रीच का 45 प्रतिशत, इंगेजमेंट का 25 प्रतिशत, विषय की प्रासंगिकता का 10 प्रतिशत, रचनात्मकता एवं मौलिकता का 10 प्रतिशत तथा दृश्य एवं तकनीकी गुणवत्ता का 10 प्रतिशत भार निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रील के लिए 50,000 रुपये और सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ के लिए 1,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता में जमा की गई सामग्री पूर्ण रूप से भूमि संसाधन विभाग (DoLR) के कॉपीराइट के अधीन होगी, जिसका उपयोग विभाग द्वारा विभिन्न प्रचार और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा। प्रतियोगिता के नियमों के तहत अश्लील सामग्री अथवा कृत्रिम रूप से बढ़ाए गए व्यूज और इंगेजमेंट को अस्वीकार किया जाएगा। विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं, किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं सामुदायिक संस्थाओं से आह्वान किया है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर जल संरक्षण को सशक्त जनांदोलन का रूप देने में सहयोग करें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button