featuredछत्तीसगढ़

बिलासपुर में अब तय गति सीमा का सख्ती से पालन, शहरभर में लगाए गए स्पीड लिमिट बोर्ड

बिलासपुर, 24 जुलाई 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस बिलासपुर ने शहर के विभिन्न मार्गों पर गति सीमा (स्पीड लिमिट) के सुरक्षात्मक एवं संकेतात्मक बोर्ड लगवाए हैं। साथ ही वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और ट्रैफिक नियमों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की गई है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य शहर में सरल, सुगम, व्यवस्थित और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है।

शहर में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए तय की गई गति सीमा

यातायात पुलिस ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग अधिकतम गति सीमा निर्धारित की गई है—

शहर के मुख्य आंतरिक मार्ग: अधिकतम 40 किमी/घंटा

स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कलेक्ट्रेट एवं प्रशासनिक कार्यालयों के आसपास: अधिकतम 20 किमी/घंटा

रिहायशी कॉलोनियों, मोहल्लों और गलियों में: अधिकतम 30 किमी/घंटा

ऑनलाइन चालान की होगी कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर के अंदर निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर ऑनलाइन माध्यम से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक सिग्नल और निगरानी व्यवस्था के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है।

नागरिकों से की गई अपील

यातायात पुलिस ने कहा है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और ट्रैफिक सेंस का परिचय दें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और सभी को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button