देश

आज का राशिफल 8 मार्च 2024 : आज महाशिवरात्रि पर बन रहा है शिव योग, इन राशियों का होगा भाग्योदय, भोले बाबा की बरसेगी अपार कृपा

मेष राशि : आज आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं साथ ही किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का स्पोर्ट भी मिल सकता है। आज खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। इसमें आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा।

वृष राशि : आज आपको अपने करियर में बदलाव लाने के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिले सकती है। आज आपको किसी से उपहार भी मिल सकता है। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। आज आपके सारे रूके हुए जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। किसी के साथ मिलकर किए गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि : आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबारी की व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह जरूर लें, ऐसा करने से आपको आज काफी फायदा हो सकता है। आज ऑफिस में काम बिना किसी स्ट्रेस के पूरा हो जाएगा।

कर्क राशि : आज आपका दिन बेहद ही शुभ रहेगा। आज आपके कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होता नजर आएगा। आज दोस्तों के साथ बिगड़े हुए रिशतो में भी सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आगर आज आपके मन में कोई बात दबी हुई हो तो उसे खुलकर सामने लाएं। ऐसा करने से अपका मन शांत होगा और आपकी परेशानियों का हल भी निकल सकता है।

सिंह राशि : आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। या आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान भी बना सकते हैं। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आज आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज के दिन गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक पक्ष भी आज मजबूत रहेगा।

कन्या राशि : आज अपको शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। अपने कॉन्फिडेंस को जरा भी कम होने ना दें ऐसा करने से आपके लगभग हर काम सफल होंगे। साथ ही आज आपका भाग्य भी आपका साथ देगा और कुछ अच्छे मौकों के अवसर भी आपको मिल सकते हैं। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आपका दांपत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी भी आपकी खुशियों को दोगुना कर सकता है। धैर्य पूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आज आप किसी भी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होगें। लेकिन थोड़ी काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। आपको आज कोई बड़ा और अलग काम करने से बचना चाहिए। आपसे छुपी हुई कुछ बातें आज आपके सामने भी आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आप समय बिता सकते हैं। लेकिन संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नए कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन बेहद शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं।

धनु राशि : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको आज अचानक धन का भी लाभ हो सकता है। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश हो जाएगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी।

मकर राशि : आज आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नए रास्ते नजर आ सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज भी मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। किसी पुराने मित्र से भी आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है।

कुंभ राशि : आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। इसके अलावा आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज पुराने कामकाज की कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।

मीन राशि : आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आपको ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। लेकिन जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड़ थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड़ ठीक हो जाएगा। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। संतान पक्ष से भी कोई खुशखबरी आज आपको मिल सकती है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button