featuredकोरबाछत्तीसगढ़

जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में पहुंचे सीईओ जिला पंचायत

आंगनबाड़ी, स्कूल भवन, प्रधानमंत्री आवास, गोबर गैस संयंत्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा, 16 जुलाई 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने गुरुवार को जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र पोड़ी उपरोड़ा के जटगा, पसान, अमलीकुंडा, बिनझरा, कापूबहरा, सिंघिया, कोरबी एवं तुमान का व्यापक भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत संचालित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
भ्रमण के दौरान सीईओ ने ग्राम पंचायत अमलीकुंडा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवन का निरीक्षण किया एवं कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत बिनझरा में उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्थापित बायोगैस (गोबर गैस) संयंत्र का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की तथा संयंत्र के संचालन एवं उपयोगिता की जानकारी ली। इसी पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के अंतर्गत निर्मित कचरा संग्रहण शेड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से कचरा संकलन एवं प्रबंधन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करते हुए एसएलडब्ल्यूएम नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

ग्राम पंचायत कापूबहरा में सीईओ ने रीपा का निरीक्षण कर वहां कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया तथा वृक्षारोपण के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया।

ग्राम पंचायत कोरबी-सिंघिया में उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। वहीं सिंघिया में सामुदायिक शौचालय की उपयोगिता का जायजा लेकर स्थानीय दुकानदारों से चर्चा की।

उन्होंने एसएलडब्ल्यूएम नियम-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा दुकानों में चार प्रकार के डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को शीघ्र निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम पंचायत तुमान में सीईओ ने अटल डिजिटल सेवा केंद्र तथा निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत जटगा एवं ग्राम पंचायत पसान में आंगनबाड़ी, स्कूल भवन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों से चर्चा कर तत्काल निर्माण प्रारंभ करने तथा सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

सीईओ श्री जैन ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं पहुंचाना है। इसके लिए सभी अधिकारी नियमित रूप से मैदानी भ्रमण करें, निर्माण कार्यों की सतत निगरानी रखें तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के सीईओ  भूपेंद्र सोनवानी, एसडीओ, सब इंजीनियर, तकनीकी सहायक सहित जनपद पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button