कोरबाछत्तीसगढ़

मृतक का दोस्त ही निकला हत्या का आरोपी

हत्या के आरोपी को बालको पुलिस ने चंद घण्टों में किया गिरफ्तार

आरोपी के निशादेही पर घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामग्री किया गया जप्त

कोरबा। दिनांक 15.09.2024 के प्रातः 08:30 बजे प्रार्थिया रजनी जायसवाल पति भुवनेश्वर जायसवाल उम्र 28 वर्ष साकिन- भदरापारा शिव मंदिर के पास बालको, थाना-बालकोनगर, जिला-कोरबा (छ०ग०) थाना आकर गुम इंसान दर्ज करायी कि इसका पति भुवनेश्वर जायसवाल दिनांक 14.09.2024 के रात्रि करीबन 08:00 बजे घर से निकला था, जो दिनांक 15.09.2024 के सुबह 08:00 बजे तक घर नहीं आया जिसके मोबाईल में रात 10:00 बजे फोन करने पर मोहल्ले के सतीश नामक युवक के साथ वाद विवाद होने की आवाज सुनाई देना तथा कुछ देर बाद से मोबाईल नहीं उठाना बतायी कि सूचना पर थाना बालको नगर में गुम इंसान कमांक 83/2024 कायम कर कोई गंभीर अपराध घटित होने की आशंका पर पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्वार्थ तिवारी को हालात से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल के पता तलाश हेतु मृतक के परिजन से पूछताछ कर शंका के आधार पर मृतक के दोस्त सतीश काठले को थाना तलब कर पूछताछ किया गया जो शुरू में पुलिस को गुमराह कर गोल मोल जवाब दे रहा था, जिसे पूछताछ करने पर बताया कि गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल इसका स्कूल का दोस्त है, जो विगत 03-04 माह पूर्व इसकी माता जी का हितग्राही कार्ड एवं आधार कार्ड अपडेट का कार्य हेतु घर आना जाना करता था जो दिनांक 14.09.2024 को दोपहर वह अपनी पत्नि का मोबाईल देखा तो भुवनेश्वर जायसवाल व उसकी पत्नि की अवैध संबंध के बारे में जानकारी मिली इस संबंध में चर्चा एवं पूछताछ करने के लिए 14.09.2024 के शाम करीबन 08:00 बजे भुवनेश्वर को बुलाया जो दोनों अनुज राणा फैक्ट्री के पास नया रिस्दा भदरापारा पुराना राखड डेम के ऊपर मिले साथ में बैठकर बीयर पिये तथा भुवनेश्वर को अपनी पत्नि से दूर रहने के लिए समझाईश देने पर नहीं मानने पर दोनों का वाद विवाद लड़ाई झगड़ा होने लगा तथा इसी दौरान गुस्से में आकर अपने जेब में रखे चाकू से भुवनेश्वर के छाती में प्राणघातक हमला करना जिससे उसकी मृत्यु होना, इसके बाद भुवनेश्वर के शव को घसीट कर झाड़ी के बीच ले जाकर मोटर सायकल के टंकी से पेट्रोल निकाल कर उसके चेहरे पर डाल कर जला देना एवं घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामग्री को घटना स्थल के पास ही झाड़ियो में फेक देना बताये। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं मृतक के परिजनों को साथ लेकर घटना स्थल अनुज राणा फैक्ट्री नया रिस्दा भदरापारा पुराना राखड डेम के ऊपर पहुंच कर आरोपी के निशादेही पर आरोपी के कब्जे से मृतक के शव को बरामद किया गया। मृतक के परिजनों से शव का शिनाख्तगी कराया गया तथा आरोपी सतीश काठले के निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त पाये जाने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 445/2024 धारा 103 (1) बीएनएस 2023 का अपराध कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में सउनि माखन लाल पात्रे, धनंजय सिंह जाटवर, प्रधान आरक्षक 418 लक्ष्मीकांत खरसन, आर0 514 अनिल साहू, आर0 781 कृष्ण कुमार मरावी, आर0 706 शिव कुमार पैकरा, आर0 508 शत्रुहन बंजारे, आर० 36 राजेन्द्र यादव, आर0 151 हिमांचल कंवर का सराहनीय योगदान रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय