
जांजगीर-चांपा, 13 जून 2026।जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी पर चौकी पंतोरा क्षेत्र के एक आवेदक से विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसों की मांग करने का आरोप लगा है। शिकायत एवं मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की।
एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा आम जनता के साथ अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































