छत्तीसगढ़

पात्र आवास मित्रों से 30 सितंबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

एमसीबी/24 सितंबर 2024/ जिला पंचायत (डीआरडीए) के जानकारी अनुसार मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्डवार आवास मित्र, समर्पित मानव संसाधन के लिए कलस्टर में 01 आवास मित्र, मानव संसाधन का अस्थाई चयन हेतु 12 सितंबर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का चयन समिति द्वारा सूक्ष्म जांच किया गया। जिसमें जनपद पंचायत भरतपुर अन्तर्गत (पात्र-83 अपात्र-100) कुल 183, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में (पात्र-147 अपात्र- 90) कुल 237, जनपद पंचायत खडगवां में (पात्र-127 अपात्र- 57) कुल 184, इस प्रकार कुल 604 प्राप्त आवेदनो में पात्र 357 एवं अपात्र 247 हुए है। उक्त आवेदनों का सूची का प्रकाशन जिला मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर की वेबसाईट में अपलोड कराकर 30 सितंबर 2024 दोपहर 02ः00 बजे तक दावा-आपत्ति पंजीकृत डाक, स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button