कोरबाछत्तीसगढ़

महापौर ने पोड़ीबहार बस्ती में किया नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

कोरबा 16 जून 2025। महापौर संजूदेवी राजपूत ने रविवार को निगम के वार्ड क्र. 32 पोड़ीबहार मोहल्ला में निगम द्वारा निर्मित कराए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होने उक्त सामुदायिक भवन की सुविधा प्राप्त होने पर महरा वस्त्रकार समाज एवं वार्डवासियों को अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी, इस मौके पर निगम के जनप्रतिनिधि, पार्षदगणों के साथ ही रजनीश देवांगन भी उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम के वार्ड क्र. 32 पोड़ीबहार नीचे मोहल्ला में 16 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, रविवार को बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महापौर संजूदेवी राजपूत ने उक्त नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण व फीता काटकर उक्त भवन को जनता की सेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने वार्ड के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सामुदायिक भवन क्षेत्रवासियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों का एक सुलभ और सुसज्जित केन्द्र बनेगा तथा इसका लाभ नागरिकबंधुओं को प्राप्त हो सकेगा। उन्होने आगे कहा कि प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारा संकल्प है कि निगम क्षेत्र के सभी वार्डो का सुनियोजित विकास हो तथा वहॉं के रहवासियों को बिना किसी दिक्कत के उन्हें सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो, इसी दिशा में हम व्यापक रूप से कार्य कर रहे हैं।

शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान

इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने महरा वस्त्रकार समाज के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया, साथ ही समाज के ऐसे बच्चे जिन्होने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई है, उनका भी सम्मान किया। उन्होने कहा कि समाज की एकजुटता व सामाजिक उत्थान के लिए समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होना ही चाहिए। महापौर श्रीमती राजपूत ने कार्यक्रम में उपस्थित वस्त्रकार समाज के विभिन्न जिलों से आए हुए पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों एवं युवाओं को साधुवाद दिया। इस अवसर पर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी रजनीश देवांगन, मण्डल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर, अनिल वस्त्रकार सहित काफी संख्या में वार्ड के नागरिकगण व महरा वस्त्रकार समाज के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान