featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न,जनहित योजनाओं पर फोकस

अंबिकापुर, 27 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शासन की विभिन्न योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए।

सुशासन तिहार के आवेदनों पर गंभीरता

कलेक्टर ने “सुशासन तिहार” के तहत प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई हो। साथ ही, जनसमस्या निवारण शिविरों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और आवेदकों को पावती देने के निर्देश दिए।

सीएम जनदर्शन और पीजी पोर्टल के लंबित मामलों पर सख्ती

बैठक में सीएम जनदर्शन और पीजी पोर्टल के लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 15 दिनों से अधिक कोई भी प्रकरण लंबित न रहे और विभागीय स्तर पर निराकरण योग्य मामलों को उसी दिन पूरा किया जाए।

जनगणना 2027 की तैयारियों पर जोर

आगामी जनगणना 2027 को लेकर भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रगणकों के पर्याप्त प्रशिक्षण, बैंक खातों के अपडेट और त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गर्मी को देखते हुए जनगणना कार्य सुबह और शाम में करने की सलाह दी गई। साथ ही 30 अप्रैल तक स्व-गणना को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए।

पीएम आवास योजना: मई तक 5 हजार मकान पूरे करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने मई माह तक न्यूनतम 5 हजार आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 19 आंगनबाड़ी केंद्रों को भी निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।

विकास कार्यों और खेल अधोसंरचना पर फोकस

डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास हेतु मई तक 25 वॉलीबॉल कोर्ट और 5 फुटबॉल ग्राउंड तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसे स्कूल, पीएचसी और छात्रावासों का चिन्हांकन करने को कहा गया जहां मुख्य मार्ग तक सड़क उपलब्ध नहीं है।

शिक्षा और प्रशासनिक अनुशासन पर कड़ाई

जिला शिक्षा अधिकारी को लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की सूची तैयार कर बर्खास्तगी की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लखनपुर स्थित छेरी बैंक के विस्तार हेतु कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

नक्शा प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर ने नक्शा प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्राउंड ट्रूथिंग कार्य की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान