
कोरबा,02 जनवरी 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं प्रमोद नायक, खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में विगत 03 दिन के भीतर सहायक खनिज अधिकारी राकेश वर्मा के नेतृत्व में खनिज उडनदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रो में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण के प्रभावी रोकथाम हेतु औचक जॉच कर कार्यवाही की जा रही है।
खनिज अधिकारी श्री नायक ने बताया कि जॉच के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रो से खनिज रेत के अवैध परिवहन करते लगभग 10 से 15 वाहनों को जप्त किया गया।जप्त वाहनो को जिले के अलग अलग थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा जाकर वाहन मालिको के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया की खनिजो के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण के उपरोक्त दर्ज प्रकरणों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है। जिले में खनिजो के अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु इसी प्रकार आगे भी निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।



