कोरबाछत्तीसगढ़

महेत्तरराम को मिल रहा धान का उचित मूल्य, धान बिक्री में बढ़ी खुशी और उत्साह

धान के समर्थन मूल्य 3100 रूपये प्रति क्विंटल से खुश हैं किसान

मेहनत की कमाई का मिल रहा है पूरा दाम

कोरबा 05 दिसंबर 2024। करीब छह माह तक दिन रात एक करके मेरे परिवार ने खेतों में मेहनत कर धान की फसल उगाई है। फसल अब पक कर तैयार है जिसे बेचने के लिए धान उपार्जन केंद्र में लाए हैं। धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। इसके साथ ही धान विक्रय की प्रक्रिया बहुत सरल है। मेरे परिवार की मेहनत का पूरा दाम मिलने से मैं अपने परिवार सहित बहुत खुश हूं। यह कहना है जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम करूंमौहा के किसान महेत्तरराम का।


बुधवार को धान उपार्जन केंद्र दादर में धान बेचने आए किसान महेत्तरराम ने बताया कि विष्णु देव सरकार ने धान बेचने की प्रक्रिया बहुत सरल बना दी है। धान विक्रय के लिए घर बैठे एंड्रॉयड ऐप टोकन तुहंर हाथ के माध्यम से टोकन मिल जाता है और टोकन के द्वारा अपनी सहूलियत अनुसार धान उपार्जन केंद्र पर धान विक्रय की जा सकती है। किसान ने भी 26 नवंबर को मोबाइल के माध्यम से टोकन लिया था जिसके आधार पर वह बुधवार को धान बेचने उपार्जन केंद्र दादर पहुंचे। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केंद्र पर तुरंत ही धान तौलाई की जा रही है। इसके साथ ही बारदाना भी उपलब्ध है जिससे समय की बचत हो रही है। महेत्तरराम ने बताया कि किसान हितैषी सरकार के द्वारा एक एकड़ में 21 क्विंटल के मान से 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है। मेरे परिवार जन की मेहनत का सही दाम मिलने से मैं उत्साहित हूं। उन्होंने बताया कि मैने आज 100 क्विंटल धान बेचा है और 150 क्विंटल धान खलिहान में रखा है जिसे शीघ्र ही वह धान उपार्जन केंद्र विक्रय को लायेंगे।


किसान ने बताया कि उसके परिवार में 3 पुत्र, 2 बहुएं सहित 6 लोगो का परिवार है। उनके पास 18 एकड़ कृषि जमीन है जिसमें उनका परिवार तन मन धन से समर्पित हो कर खरीफ़ के मौसम में धान की फसल उगाते हैं । इस बार धान की पैदावार अच्छी हुई है,अभी करीब 50 क्विंटल से ज्यादा धान की कटाई होना शेष है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वह और धान विक्रय हेतु केंद्र पर लायेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र पर किसानों को अपनी उपज सही समय पर बेचने में सहुलियत हो रही है। किसान महेत्तरराम ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को शीघ्रता से भुगतान के लिए उचित प्रबंधन करते हुए भुगतान की त्वरित व्यवस्था की गई है। जिससे किसान बिना किसी तनाव के अपनी फसल बेच पा रहे हैं। सरकार की इस प्रकार की नीतियां और कदम अन्नदाताओं को आर्थिक सुरक्षा और समर्थन का एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं। किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलने से निश्चित ही उनका मनोबल बढ़ता है। मेरे परिवार के सदस्यों की मेहनत का सही दाम मिल रहा है जिससे मेरा परिवार बहुत खुश है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान